पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 111 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने चुनावी तैयारी तेज करते हुए कई नए और पुराने चेहरों को मौका दिया है. इस सूची के बाद राज्य में सियासी मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है. आइए देखते हैं, पार्टी ने किसे-कहां से उम्मीदवार बनाया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. खास बात यह है कि सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट दिया गया है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी उम्मीदवार बनाया गया है. इससे चुनावी माहौल और गरमा गया है.
- निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा से चुनाव लड़ेंगे
- चोपड़ा से शंकर अधिकारी
- बैरकपुर से कौस्तव बागची
- कमरहाटी से अरूप चौधरी
- हिंगलगंज से रेखा पात्रा
- सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली
- एंटली से प्रियंका टिबरेवाल
- मानिकतला से तापस रॉय
भाजपा ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इससे पहले पार्टी 144 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी थी. अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि 39 सीटों पर अभी भी फैसला बाकी है. इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकें हुईं, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की.
कौन-कौन से बड़े नाम उतरेंगे मैदान में?
नई सूची में निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा, शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर और अरूप चौधरी को कामरहाटी से टिकट मिला है. वहीं रेखा पात्रा को हिंगलगंज, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण, प्रियंका टिबरेवाल को एंटली और तपस रॉय को मानिकतला से उम्मीदवार बनाया गया है.
इस सूची में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं. हिरण चटर्जी को खड़गपुर सदर से हटाकर श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. पहले उनके टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नई सीट से मौका देकर चौंका दिया है.
संबंधित खबरें
'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 day ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
3 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
5 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
7 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
7 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
10 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
10 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines