Explained West Bengal Election bumber Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोकतंत्र की ऐसी लहर देखने को मिली, जिसने इतिहास के सारे पन्ने पलट दिए हैं. 152 सीटों पर हुए मतदान में करीब 92.6% वोटिंग दर्ज की गई है. यह आंकड़ा न केवल अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, बल्कि इसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. विश्लेषकों के मन में अब सिर्फ एक ही सवाल है, क्या यह भारी मतदान 2011 की तरह किसी बड़े उलटफेर का इशारा है? 2011 की यादें हुईं ताजा इतिहास गवाह है कि जब-जब बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है, तब-तब सत्ता की कुर्सी हिली है. साल 2011 में जब 85.55% मतदान हुआ था, तब 34 साल पुरानी लेफ्ट सरकार की विदाई हुई थी और ममता बनर्जी ने 'परिवर्तन' का आगाज किया था. इस बार का आंकड़ा तो उस रिकॉर्ड से भी कहीं आगे निकल गया है.
महिलाओं का जोश और छिटपुट हिंसा
कुल 3.60 करोड़ मतदाताओं में से करीब 1.75 करोड़ महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लंबी कतारों में महिलाओं की यह भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है. हालांकि, मतदान के उत्साह के बीच हिंसा का साया भी रहा. बीरभूम के दुबराजपुर में जवानों पर पत्थरबाजी हुई, तो दक्षिण दिनाजपुर और मुर्शिदाबाद में उम्मीदवारों पर हमले की खबरें आईं.
---विज्ञापन---
चुनाव आयोग भी रहा सक्रिय
चुनाव आयोग की चाक-चौबंद तैयारी चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए आयोग ने कोई कसर नहीं छोड़ी.
---विज्ञापन---
- 100% वेबकास्टिंग और AI आधारित निगरानी की गई.
- सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 2,450 कंपनियां तैनात रहीं.
- 8,000 से ज्यादा बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था.
इन जिलों में रहा सबसे ज्यादा क्रेज
वोटिंग के मामले में दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे रहा. इसके बाद कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और झाड़ग्राम जैसे जिलों में मतदाताओं का भारी हुजूम उमड़ा. नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी और बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गजों की साख दांव पर लगी है.
---विज्ञापन---
बदलाव या सत्ता की वापसी?
आमतौर पर भारी मतदान को 'एंटी-इंकम्बेंसी' या सत्ता विरोधी लहर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह सरकार के पक्ष में मजबूती का संकेत भी हो सकता है. फिलहाल, 92.6% की इस वोटिंग ने यह साफ कर दिया है कि बंगाल की जनता खामोश नहीं है. वह अपने वोट की ताकत को बखूबी पहचानती है. अब देखना यह है कि यह रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग किस दल का राज्याभिषेक करती है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---