पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भी नहीं बख्शा है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग को सलाम करती हूं। कृप्या करके भाजपा के लॉलीपॉप न बने, नहीं तो देश के लोग आपको माफ नहीं करेंगे।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी का सम्मान करता हूं, लेकिन जैसे मैं उनकी कुर्सी का सम्मान करता हूं, वैसे ही उन्हें भी हमारी कुर्सी का सम्मान करना चाहिए। वह ऐसा क्यों कहेंगे कि बंगाल में सब ‘चोर’ हैं इसलिए मैंने पैसे रोक दिए। ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा ‘चोर’ है। महाराष्ट्र और बिहार में आपकी डबल इंजन सरकार सबसे बड़ी ‘चोर’ है।
ये भी पढ़ें: ED को देखते ही नाले में कूदे TMC विधायक, अधिकारियों ने नहीं छोड़ा पीछा, किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि भाषा विवाद किसी भी रूप स्वीकार नहीं है। बंगाली भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी। आज आप सत्ता में हैं, इसलिए बंगाल के साथ ऐसा कर रहे हैं, बंगाल का सारा पैसा रोक रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश हमने नहीं बनाया, आपने बनाया। अगर हमारी भाषा एक है, तो हम क्या कर सकते हैं? बांग्ला एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है।
ये भी पढ़ें: एग्जॉस्ट फैन के होल से बनाए अश्लील वीडियो, कोलकाता गैंगरेप की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
बंगाल के शिक्षकों की प्रतिभा को दुनिया करती है सलाम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूरी दुनिया को बंगाल के छात्रों की प्रतिभा का पता है। दुनिया बंगाल के शिक्षकों की प्रतिभा को सलाम करती है। अमेरिका ने हाल ही में गुजरातियों को वहां से भगा दिया, लेकिन वह बंगाल की प्रतिभा को नहीं भगा सकते क्योंकि उनके बिना हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड, कोलंबिया, सैन फ्रांसिस्को जैसी जगहें काम नहीं कर सकतीं हैं।
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में’, पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो उद्धाटन का किया उद्धाटन
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
20 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
7 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
7 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
8 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
10 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines