आसनसोल उत्तर के बाद अब आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी माहौल गरमा गया है. वार्ड संख्या 96 के आमबागान इलाके में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के चुनावी बैनर और पोस्टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है.
घटना की सूचना मिलते ही अग्निमित्रा पाल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ होने का आरोप लगाया. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से तृणमूल घबरा गई है, और इसी घबराहट में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल यह सोच रही है कि पोस्टर और बैनर हटाकर भाजपा को लोगों के दिल और दिमाग से मिटाया जा सकता है, लेकिन यह उनकी बड़ी भूल है. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा लोगों के दिलों में गहराई से बसे हुए हैं.
यह भी पढ़ें;TMC ने हुमायूं कबीर को किया सस्पेंड, बाबरी मस्जिद को मुर्शिदाबाद में बनाने का किया था
अग्निमित्रा पाल ने दावा किया कि तमाम बाधाओं और राजनीतिक हथकंडों के बावजूद इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है.
फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, हालांकि दूसरी ओर से इस आरोप पर तृणमूल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें;पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस का बड़ा फैसला, राजभवन का नाम बदलकर किया ‘लोक भवन’
संबंधित खबरें
चावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
22 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
2 days agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
2 days agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
3 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
3 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
3 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
4 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines