ममता बनर्जी की पार्टी TMC को एक और बडा झटका लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल से TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, पार्टी से पद छोड़ने वाली वह चौथी सांसद हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने आज उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इस दौरान कोयल ने अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है. वहीं, अब कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों की संख्या फिर से घट गई है. अब राज्यसभा में TMC के सिर्फ 9 सांसद बचे हैं.
राजनीतिक हलकों में मची हलचल
गौरतलब है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के महज कुछ महीने बाद ही यह फैसला लिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पहले से ही आंतरिक उथल-पुथल झेल रही है.
विपक्ष के नेता ऋतब्रत गुट का थामा हाथ
वहीं, एक दिन पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले मदन मित्रा ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की घोषणा की थी. मदन मित्रा ने अपने इस्तीफे के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘वह पार्टी के अंदर ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के बजाय महासचिव अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी शिकायतों को बार-बार अनसुना किया गया और पार्टी नेतृत्व ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया.’ बता दें कि कामारहाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मित्रा ने विपक्ष के नेता ऋतब्रत गुट का दामन थाम लिया है.
वहीं, बीते कुछ समय पहले ही ममता बनर्जी ने उन्हें विधायकों का मुख्य व्हिप बनाया था.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा बागी TMC गुट में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका
TMC के लिए खड़ा हुआ नया संकट
अब कोयल मल्लिक के इस्तीफे से तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और संकट खड़ा हो गया है. एक तरफ पार्टी पहले से ही आंतरिक कलह का सामना कर रही थी, तो वहीं अब दूसरी तरफ लगातार दो बड़े चेहरों के जाने से पार्टी की छवि और संगठनात्मक मजबूती दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह घटनाक्रम तृणमूल के लिए एक बड़ा झटका है. फिलहाल न तो तृणमूल कांग्रेस की ओर से और न ही कोयल मल्लिक की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.
संबंधित खबरें
बंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
7 hrs agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 day agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
1 day agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 day agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
3 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
3 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines