Asansol News: पश्चिम बंगाल के आसनसोल नगर निगम के एक वार्ड स्थित बराकर करीम डंगाल के एक टावर पर रात के अंधेरे मे किसी ने पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। जिसकी जानकारी होने पर बराकर मे बवाल मच गया है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बराकर थाने मे एक लिखित शिकायत कर मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
बराकर करीम डंगाल का मामला
बताया जा रहा है कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 68 स्थित बराकर करीम डंगाल के एक टावर पर रात में किसी ने पाकिस्तानी झंडा लिया दिया। इसकी जानकारी होने पर वहीं का रहने वाला एक युवक टावर पर लगे झंडा को उतारने के लिये चढ़ा था। जिसके बाद युवक ने टावर से झंडा खोलकर पाकिस्तानी झंडे को अपने हांथ मे लेकर उसको हवा मे लहराते हुए मोबाइल कैमरे से सेल्फी ले ली। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस घटना मे जो युवक टावर पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। उस युवक की अबतक पहचान नही हो पाई है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में लव जिहाद! पहचान छिपाकर आदिवासी नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, पुलिस ने ऐसे खोली पोल
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि जो युवक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है। वह युवक इसी इलाके का ही रहने वाला है। फिलहाल भाजपा मंडल के नेता संजय घोष ने इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की है। जिसके बाद बराकर पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम मामले मे शामिल लोगों की पहचान कर उनको गिरफ़्तारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस वार्ड की पार्षद तृणमूल पार्टी की राधा सिंह हैं। फिलहाल वह इस घटना को लेकर अभी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहीं हैं।
यह भी पढ़ें- CM ममता ने लगाई फटकार तो RSS ऑफिस पहुंचा पूरा अमला, तालाब पर बिल्डिंग बनाने का आरोप
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
11 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 day ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
5 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
7 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
7 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
8 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
10 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines