पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री के तार उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के बक्सर से जुड़े हैं. कोलकाता पुलिस और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुख्य आरोपी राज सिंह उर्फ चंदन को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य शूटर्स को बिहार के बक्सर से हिरासत में लिया गया है.
एक डिजिटल पेमेंट और ‘गेम ओवर’
अपराधियों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर प्लानिंग की थी, लेकिन भागते समय एक ‘डिजिटल चूक’ ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. वारदात के बाद सिल्वर रंग की कार से भाग रहे शूटरों ने बाली टोल प्लाजा पर कैश देने के बजाय UPI के जरिए टोल टैक्स भरा. इसी एक ट्रांजैक्शन ने पुलिस को उनके मोबाइल नंबर तक पहुंचा दिया. इसके साथ ही टोल प्लाजा के एचडी कैमरों में कैद हुई तस्वीरों ने कातिलों के चेहरों की पहचान पुख्ता कर दी.
क्लोन कार और फर्जी नंबर प्लेट का जाल
पुलिस को गुमराह करने के लिए शूटरों ने सिलीगुड़ी की एक कार की फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था. उन्होंने ऑनलाइन सेल पोर्टल से एक कार की फोटो देखकर उसकी हूबहू नंबर प्लेट तैयार की थी. अपराधियों का इरादा जांच एजेंसियों को भ्रमित करना था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आगे उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई.
कौन है बलिया का राज सिंह?
गिरफ्तार मुख्य आरोपी राज सिंह उर्फ चंदन बलिया के आनंद नगर का रहने वाला है. वह खुद को क्षत्रिय महासभा का महासचिव बताता है और सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें मौजूद हैं. राज सिंह पर साल 2020 में एक अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था.
ऐसे हुई गिरफ्तारी
राज सिंह बलिया के एक भाजपा नेता की बेटी की शादी में शामिल होने लखनऊ गया था. वहां से लौटते समय पुलिस ने घेराबंदी कर उसे अयोध्या में दबोच लिया.
बिहार-पूर्वांचल के शूटर्स का रडार
एसआईटी (SIT) की जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के लिए बिहार और पूर्वांचल के पेशेवर अपराधियों की ‘सुपारी’ दी गई थी. बक्सर से पकड़े गए मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य से कड़ी पूछताछ की जा रही है.
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
12 hrs agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
3 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
3 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
3 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
4 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
6 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
6 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
7 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines