Exclusive: शत्रुघ्न सिन्हा किसका दे रहे साथ? ममता बनर्जी या PM मोदी… TMC सांसद ने खुद किया खुलासा

Shatrughan Sinha Interview: ममता बनर्जी के साथ खड़ा था, खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा… यह कहना है कि TMC के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कहा, जिन्होंने आज News 24 के साथ बातचीत करते हुए कई सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा क्या कह रहे हैं?

shatrughan sinha

शत्रुघन सिन्हा के साथ News 24 के एंकर की बातचीत।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने News 24 के साथ बातचीत की है। उन्होंने TMC में चल रही बगावत, ममता बनर्जी के राजनीतिक भविष्य, कांग्रेस में TMC के विलय और अपने रुख को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। वे TMC और ममता बनर्जी के साथ हैं या BJP-NDA के साथ? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुलकर और शानदार तरीके से दिया। उन्होंने काफी बेबाकी से ममता बनर्जी का समर्थन किया। साथ ही बगावत करने वालों पर नाम लिए बिना निशाना साधा।

यहां सुनें शत्रुघ्न सिन्हा का इंटरव्यू और उनके द्वारा दिए गए सवालों के जवाब…

विज्ञापन

ममता बनर्जी का हर हाल में साथ देने का ऐलान

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता जी के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा। ममता बनर्जी ने मेरा मुश्किल समय में मेरा साथ दिया था तो अब मैं मुश्किल समय में उनका साथ कैसे छोड़ दूं? मैं TMC के बागी ग्रुप में नहीं हूं, न था और न ही जाऊंगा। फिलहाल में कहीं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। मुझे अच्छा नहीं लगा कि ममता बनर्जी को इस तरह लोग छोड़कर जा रहे हैं। जब 2009 का चुनाव पटना से हारा था तो किसी ने नहीं पूछा। ममता बनर्जी ने मेरा साथ दिया तो मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं उनका साथ दूं। ममता बनर्जी को ही मैं अपनी नेता मानता हूं।

PM मोदी का फोन आने के सवाल पर ये कहा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी का फोन आ भी जाए तो स्वागत है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन फिलहाल में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ सकता। प्रधानमंत्री मेरे दोस्त हैं। BJP के लिए मेरे मन में कोई शिकायत नहीं है। मुझे उन लोगों से शिकायत है, जो कभी ममता बनर्जी को अपना आदर्श मानते थे और उन्हें फॉलो करते थे, उनके स्टाइल को कॉपी करते थे और आज वही इस तरह मुंह मोड़ जाकर रहे हैं। ममता बनर्जी अपनों संग खड़ी होती हैं, लेकिन आज उनके साथ कोई नहीं। ऐसा नहीं होना चाहिए था, गलत हुआ।

इतने दिन से चुप क्यों, सवाल का जवाब भी दिया

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं सही समय पर काम करने वाला इंसान हूं। इसलिए चारों तरफ सब कुछ देखने-सुनने के बाद अब सामने आकर जवाब दे रहा हूं कि मैं ममता बनर्जी के साथ ही रहूंगा। इस घड़ी में, खासकर मुसीबत की घड़ी में उनके साथ रहूंगा। मेरा फिलहाल रास्ता बदलने की या किसी और दिशा में जाने की कोई मंशा नहीं है। कुछ लोगों ने मेरा नाम बागी गुट के साथ जोड़ दिया था, इसलिए अब सामने आना जरूरी हो गया था। पता नहीं किसी लालच में, किसी मजबूरी में, किस डर से बागी गुट में शामिल हुए, पर वे अच्छे लोग हैं और ममता बनर्जी के साथ खड़े थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ