सांप्रदायिक वीडियो मामले में लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा को कोलकाता हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। इस बीच शर्मिष्ठा के वकील डीपी सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले पर बोलते हुए कह कि शर्मिष्ठा को 3 शर्तों पर जमानत दी गई है। वह अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगी। वह इस जांच में शामिल रहेंगी और जमानत बांड पर अपने हस्ताक्षर करेगी।
शर्मिष्ठा ने कुछ गलत नहीं कहा
वकील डीपी सिंह ने कहा कि देश में अभी बहुत कुछ गलत हो रहा है। छात्र अभी जो देखते हैं सुनते हैं उस पर अपनी राय रखते हैं। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लेना। यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अगर वीडियो को देखा जाए तो 5 से 10 सेकेंड को छोड़ दें तो शर्मिष्ठा ने कुछ गलत नहीं कहा है। जिस समय यह सब हुआ था उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था। शर्मिष्ठा अपने देश को लेकर वीडियो में बात कर रही थी।
शर्मिष्ठा को इस्लाम की नहीं जानकारी
वकील ने कहा कि शर्मिष्ठा को लेकर इस्लाम धर्म के नबी के बारे में भी सही से जानकारी नहीं है। नबी और खुदा में क्या अंतर है इसकी भी जानकारी शर्मिष्ठा को नहीं है। इस बात पर पूरा एक समुदाय उसके खिलाफ खड़ा हो गया। ऐसा नहीं है कि शर्मिष्ठा के बयान पर देश में कहीं भी दंगा हुआ है। जब ऐसा कुछ नहीं हुआ है तो उसे सजा क्यों दी जा रही है?
विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने मांगी थी माफी
इस पूरे विवाद के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटाते हुए सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। छात्रा ने 15 मई को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं बिना शर्त माफी मांगती हूं। जो कुछ भी लिखा, वह मेरी व्यक्तिगत भावनाएं हैं और मैंने कभी जानबूझकर किसी को ठेस नहीं पहुंचाई, इसलिए अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे इसके लिए खेद है। मुझे सहयोग की उम्मीद है। अब से मैं अपने सार्वजनिक पोस्ट में सावधानी बरतूंगी। फिर से कृपया मेरी माफी स्वीकार करें।
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines