Mamata Banerjee Protest Rally Against BJP Govt : पश्चिम बंगाल में विधानसभा पहले ही 2026 में होगी, लेकिन उसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। एक तरफ जहां भाजपा लगातार राज्य में ममता सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है। वहीं, अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत सीएम ममता 16 जुलाई 2025 को एक विरोध रैली करेंगी। ममता की ये विरोध रैली भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ की जाएगी। इस विरोध रैली की घोषणा पश्चिम बंगाल की सरकार ने की है।
कोलकाता में भाजपा के खिलाफ विरोध रैली
यह विरोध रैली 16 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर दोरिना क्रॉसिंग पर समाप्त होगी। इस विरोध रैली का नेतृत्व सीएम ममता बनर्जी करेंगी। इस विरोध रैली की घोषणा करते हुए मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि हावड़ा, भांगड़, दमदम और मल्टिले समेत कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस रैली में शामिल होंगे।
भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला
मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दूसरे राज्यों में बंगाली लोगों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न को लेकर भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला बोला है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि वह हैरान हैं कि भारत कैसा देश बनता जा रहा है। क्या किसी बंगाली का भाजपा शासित राज्य में जाना अब अपराध हो गया है? वहां उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाते हैं। पहचान पत्र होने के बावजूद उन्हें नागरिक नहीं माना जाता। ये देश में बंगालियों, दिल्ली (जय हिंद कॉलोनी), और बाकी राज्यों में बंगालियों की भाषा की अस्मिता और सम्मान पर सीधा हमला है।
यह भी पढें: ठाकुरगंज हादसे पर सीएम योगी का सख्त एक्शन, JE सस्पेंड, पीड़ित परिवार को मिलेगी 9 लाख रुपये की सहायता
ममता की मंत्री का BJP पर बड़ा आरोप
द्रिमा ने आगे कहा कि ओडिशा और बंगाल के लोगों को पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस सब पर मौन साधे हुए है। दिल्ली-एनआरसी में सरकारों द्वारा जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, उससे बंगाली लोगों में डर का माहौल फैलाया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि 16 जुलाई को ही राज्य के सभी जिलों में दोपहर 2 से लेकर 4 बजे तक विरोध रैली और प्रदर्शन होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में भी तृणमूल कांग्रेस एक समानांतर विरोध कार्यक्रम भी करेगी।
संबंधित खबरें
चावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
7 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
1 day agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
1 day agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
3 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
3 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
3 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
4 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines