West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और चेतावनी दी कि यदि उन पर किसी तरह का हमला हुआ तो वे ‘पूरा भारत हिला देंगी.’ वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम में आने वाली थीं, लेकिन अचानक सुबह बताया गया कि हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाएगा. जिसे उन्होंने साजिश करार दिया. ममता ने कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले ही ‘टकराव की कोशिशें’ की जा रही हैं और वे पैदल ही लोगों से मिलते हुए पहुंचीं.
बीजेपी बंगाल को कभी नहीं जीत पाएगी- ममाता बनर्जी
मतुआ बाहुल्य इलाकों में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ‘एसआईआर के जरिये उन्हें और उनकी पार्टी को दबाव में लेने की कोशिश हो रही है’. उन्होंने दावा किया कि ‘बीजेपी बंगाल को कभी नहीं जीत पाएगी और यह कि टीएमसी किसी भी तरह के हमले या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी’. मतुआ बहुल इलाकों में रैली करते हुए ममता ने SIR को “पीछे के दरवाजे से एनआरसी लागू करने की साजिश” बताया. उन्होंने कहा कि ‘घुसपैठ को लेकर फैलाए जा रहे दावों के पीछे भी राजनीतिक मकसद है’. ममता के मुताबिक, ‘अगर घुसपैठिए आए हैं तो सवाल यह है कि उन्हें प्रवेश किसने दिया’.
यह भी पढ़ें- ‘लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की परमिशन न मिले,’ दुर्गापुर केस पर CM ममता का विवादित बयान
SIR के विरोध में यात्रा निकालने की घोषणा
इस पूरे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को पत्र भेजकर SIR और अन्य मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा है. आयोग ने टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को 28 नवंबर को बैठक के लिए बुलाया है. जहां पार्टी अपना पक्ष प्रस्तुत करेगी. टीएमसी का आरोप है कि स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और चुनावी माहौल प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है. दूसरी ओर बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ममता की ‘बेचैनी ही ऐसे बयानों की वजह है’. इस बीच, ममता ने देशभर में SIR के विरोध में यात्रा निकालने की घोषणा कर अपनी लड़ाई को और तेज करने का संकेत दिया है.
यह भी पढ़ें- SIR के विरोध में TMC का विशाल पैदल मार्च शुरू, CM ममता के साथ हैं अभिषेक बनर्जी, समर्थन में उतरे हजारों लोग
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
22 hrs agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
2 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
4 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
4 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
4 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
5 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
7 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
7 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
7 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines