Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने और 15 साल पुरानी सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी के राजनीतिक किले में दरारें साफ दिखने लगी हैं. मुख्यमंत्री की कुर्सी छिनने के बाद अब उनकी पार्टी के अंदर भी भगदड़ की स्थिति बनी हुई है. घर बिखरता देख अब ‘दीदी’ को एक बार फिर विपक्षी दलों के ‘INDIA’ गठबंधन की याद सताने लगी है. अपनी खोई हुई साख को बचाने और राष्ट्रीय राजनीति में फिर से पैर जमाने के लिए ममता बनर्जी 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन की अहम बैठक में शामिल होने पहुंच रही हैं.
दिल्ली में 3 दिन रुकेंगी ममता
सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंच जाएंगी और वह मंगलवार तक यहां रुक सकती हैं. उनके भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस दिल्ली यात्रा के दौरान ममता बनर्जी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात का समय तलाश रही हैं, हालांकि अभी तक गांधी परिवार की ओर से इस बैठक को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.
क्या कांग्रेस देगी पुराना भाव? नेताओं के बदले सुर
एक समय था जब ममता बनर्जी ने इस गठबंधन को पूरी तरह दरकिनार कर दिया था और राहुल गांधी की खुलकर आलोचना की थी. अब जब बंगाल में भाजपा ने टीएमसी को हराकर पहली बार सरकार बना ली है, तो कांग्रेस नेताओं के सुर भी बदले हुए हैं. बंगाल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने साफ शब्दों में कहा, “जब ममता बनर्जी जीत रही थीं, तो उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से गठबंधन का हक छीनने की कोशिश की थी. अब उनका खराब समय आया है तो हम उनका साथ तो नहीं छोड़ेंगे, लेकिन अब हम पहले जैसे करीबी दोस्त भी नहीं रहेंगे.”
8 जून की बैठक के मुख्य मुद्दे
8 जून को होने वाली इस बैठक की कमान कांग्रेस संभाल रही है. बैठक में नीट (NEET) परीक्षा विवाद, शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा होगी. हालांकि, इस बैठक से आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके (DMK) जैसी बड़ी पार्टियों ने पहले ही दूरी बना ली है, ऐसे में देखना होगा कि ममता बनर्जी इस बैठक के जरिए अपनी पार्टी और खुद को कितना मजबूत कर पाती हैं.
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
3 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
7 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines