पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. ममता बनर्जी बुधवार को कोलकाता में अपनी पार्टी की युवा इकाई की रैली के बाद मचे भारी बवाल के बीच अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने कालीघाट स्थित अपने आवास के बाहर भीड़ और अफरातफरी के दौरान अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब कोलकाता में टीएमसी की छात्र और युवा विंग की रैली के दौरान हुई झड़पों में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए थे. ममता बनर्जी खुद अपने कालीघाट आवास के बाहर खड़े होकर घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर रही थीं. वह कार्यकर्ताओं को रास्ता साफ करने के निर्देश दे रही थीं ताकि गाड़ियां आसानी से निकल सकें.
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका! ED ने फ्रीज किए TMC के ₹440 करोड़ के बैंक खाते
इसी आपाधापी और शोर-शराबे के बीच, ममता बनर्जी के पीछे खड़ा एक कार्यकर्ता उनके इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बनाने की कोशिश कर रहा था. तभी ममता बनर्जी अचानक भड़क गईं, पीछे घूमीं और उसे थप्पड़ मार दिया. इस घटना पर अभी तक ममता बनर्जी के गुट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
रणक्षेत्र बनी टीएमसी की रैली
दरअसल, यह पूरा विवाद बरूईपुर में एक नाबालिग के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में आयोजित की गई रैली से शुरू हुआ. कलकत्ता हाई कोर्ट की अनुमति के बाद यह मार्च बैलीगंज फाड़ी से हाजरा की ओर बढ़ रहा था. टीएमसी का आरोप है कि इसी दौरान बीजेपी समर्थकों ने जानबूझकर जुलूस में घुसपैठ की और रास्ता रोकने की कोशिश की. इसके बाद दोनों गुटों के बीच टकराव बढ़ गया. रैली में जमकर नारेबाजी हुई, लात-घूंसे चले और कई पार्टी नेताओं पर अंडे भी फेंके गए. इस दौरान ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए गए.
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, सबसे भरोसेमंद शख्स ने छोड़ा साथ, TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
41 कार्यकर्ता घायल
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहा. पार्टी के मुताबिक, इस हिंसा में छात्र और युवा विंग के सदस्यों सहित उनके 41 कार्यकर्ता और नेता घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
आसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
1 hr agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
2 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
2 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
3 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
4 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
7 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoमहुआ मोइत्रा ने अंडे फेंके जाने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया, पुलिस पर लगाए आरोप
9 days agoजिस नंदीग्राम ने ममता को बंगाल की सत्ता पर बैठाया, उसी ने क्यों मोड़ा मुंह? 19 साल के रिश्ते की पूरी कहानी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines