ममता बनर्जी को दिल्ली में तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु राय ने दिया इस्तीफा, कोयल मलिक भी छोड़ सकती हैं पद

ममता बनर्जी को दिल्ली में तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु राय ने दिया इस्तीफा, कोयल मलिक भी छोड़ सकती हैं पद

tmc mp sukhendu roy resigns

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु राय ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कोयल मलिक के भी इस्तीफा देने की अटकलें हैं, जबकि वे 2 महीने पहले ही सांसद बनी थीं। अगर ऐसा हुआ तो वे सबसे कम समय के लिए सांसद बनने वाले नेताओं की सूची में जुड़ जाएंगी। कोयल अप्रैल में राज्यसभा सांसद बनी थी और उन्होंने सदन का एक भी सत्र जॉइन नहीं किया है।

विज्ञापन

ये हैं राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद

बता दें कि राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 13 सांसद हैं। सुखेंदु रॉय के इस्तीफे के बाद 12 रह गए हैं। TMC के राज्यसभा सांसदों में डेरेक ओ’ब्रायन (संसदीय दल के नेता), सुखेंदु शेखर रॉय (मुख्य सचेतक), सागरिका घोष (उपनेता), मोहम्मद नदीमुलहक, डोला सेन, सुष्मिता देव, ममता बाला ठाकुर, प्रकाश चिक बाराइक, समीरुल इस्लाम, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी, बाबुल सुप्रियो, कोयल मल्लिक शामिल हैं। इनमें से सुखेंदु रॉय पद छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

पहले विधायक और अब सांसद हुए बागी

4 मई को विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तृणमूल कांग्रेस में टूट जारी है। पहले पार्टी के करीब 60 विधायक बागी हुए और अब सांसद भी बागी होने लगे हैं। विधायकों ने ऋतबत बनर्जी के नेतृत्व में नया गुट बना लिया है। वहीं अब उन्होंने 20 लोकसभा सांसदों के भी संपर्क में होने का दावा किया है। बगावत की वजह ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी हैं, जिनके द्वारा पार्टी को हाईजैक किए जाने का दावा किया जा रहा है। इससे TMC की कमान ममता बनर्जी के हाथ से निकल सकती है।

विधायकों-सासंदों के अलावा पार्षद भी बागी

बता दें कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के न सिर्फ विधायक और सांसद बागी हुए हैं, बल्कि नगर पालिकाओं से 100 से ज्यादा पार्षद भी इस्तीफा दे चुके हैं। जी हां, चंदननगर के मेयर राम चक्रवर्ती ने 30 पार्षदों के साथ इस्तीफा दिया है। भाटपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन रेबा साहा के साथ 30 पार्षदों ने इस्तीफा दिया। गारुलिया नगरपालिका के 18 पार्षदों, हलीशहर नगरपालिका के 16 पार्षदों, उत्तर बैरकपुर से 15 और कांचरापाड़ा से 14 पार्षदों, डायमंड हार्बर से 8 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ