Kolkata Weather Updates: क्या कोलकाता में रात को बरसेंगे बादल या गर्मी से और होना पड़ेगा परेशान? जानिए आज कैसा रहेगा शहर का मौसम

देश में गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इसी बीच IMD ने कुछ राज्यों में मौसम के करवट लेने का अनुमान लगाया है, जिसमें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भी शामिल है. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा इसका यहां का मौसम.

Kolkata Weather Updates

कोलकाता का मौसम कैसा है? (Image: AI)

इस समय पूरे भारत में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां उत्तर और मध्य भारत के राज्य भीषण गर्मी और जानलेवा लू (Heatwave) की चपेट में हैं, वहीं देश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून की गतिविधियों ने दस्तक दे दी है. इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से शहर के लोग चिपचिपी गर्मी और भारी उमस से बेहद परेशान हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या आज रात को कोलकाता में झमाझम बादल बरसेंगे और मौसम सुहाना होगा, या फिर कल की तरह ही लोगों को पसीने से तर-बतर होना पड़ेगा. आइए जानते हैं मौसन विभाग का शहर को लेकर क्या अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज कोलकाता के कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के समय तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच के लिए शहर में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़कने के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं. हालांकि, बारिश से पहले लोगों को भारी उमस और असहज करने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि हवा में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा बनी हुई है.

जानिए आज आंकड़ों में कैसा है कोलकाता का हाल

अगर आज के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें, तो कोलकाता का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. वर्तमान में शहर का तापमान करीब 35.5 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन उमस (Humidity) का स्तर अधिकतम 86 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण असल में गर्मी बहुत ज्यादा महसूस हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शाम के समय बारिश होने की संभावना लगभग 67 फीसदी तक है. ऐसे में कड़कती धूप के बाद होने वाली यह बूंदाबांदी रात के समय तापमान को थोड़ा नीचे गिरा सकती है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

क्या बारिश KKR vs MI का मैच बिगाड़ेगी?

इस बदलते मौसम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर IPL फैन के बीच चिंता बढ़ा दी है. एक तरफ जहां एक्यूवेदर (AccuWeather) का अनुमान है कि मैच के मुख्य घंटों के दौरान बारिश की संभावना थोड़ी कम रहेगी, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अगर दोपहर और शाम का तूफान लंबा खिंचता है, तो मैदान गीला होने के कारण मैच के टॉस में देरी हो सकती है या खेल के बीच में रुकावट आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ