कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में एक लड़के, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है. इसकी वजह सामने आई है कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को चूमा था और लोगों ने उसे पकड़ लिया. निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को लड़की के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया.
‘अपने बेटे को मार दे, या फिर…’
लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई. इसके साथ ही लड़की के मामा ने उसे हथियार थमाकर धमकी दी कि या तो वह ‘अपने बेटे को मार दे या फिर निर्वस्त्र होकर उसके साथ सड़क पर घूमे.’
पुलिस ने क्या बताया?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि निर्वस्त्र कर घुमाने की यह घटना रविवार को सरसुना थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया. अधिकारी ने कहा, ‘लड़की के परिजनों ने लड़के और लड़की को एक दूसरे का कथित तौर पर चुंबन करते हुए पकड़ लिया था. उसके बाद लड़के और उसके दोस्त को एक घर में बंधक बना लिया गया. लड़की के माता-पिता और मामा ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की.’
वीडियो बनाकर किया वायरल
उन्होंने कहा कि लड़के को अपने पिता को जबर्दस्ती वहां बुलाने के लिए मजबूर किया गया. लड़के के पिता ने कहा, ‘वहां पहुंचने के बाद कम से कम छह लोगों ने मुझ पर हमला भी किया. फिर लड़की के मामा ने मुझे एक बंदूक दी और कहा कि मेरे पास दो विकल्प हैं, या तो मैं अपने बेटे को गोली मार दूं, या फिर उसके साथ निर्वस्त्र होकर घूमूं. लोगों ने मेरा, मेरे बेटे और उसके दोस्त का नग्न घूमते हुए वीडियो बनाया। यह हमारे लिए बहुत ही अपमानजनक था.’
पुलिस आने पर भाग गए
लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. उनमें हत्या का प्रयास, खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से कैद में रखना, मानहानि, आपराधिक धमकी और अपहरण जैसी धाराएं शामिल हैं. पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की के परिवार के कुछ सदस्य वहां से भाग गए.
अधिकारी ने कहा, ‘लड़की के माता-पिता को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. उसके मामा को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. हम उस हथियार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी जांच कर रहे हैं कि उसे कहां से हासिल किया गया था.’
साथ ही अधिकारी ने बताया, ‘इस वीडियो की वजह से इलाके में तनाव फैल गया, और गुस्साए लोगों ने लड़की के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया.’
(पीटीआई के इनपुट्स के साथ)
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
4 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
5 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
5 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
8 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
9 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
9 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines