कोलकाता में बारिश से तबाही, 7 लोगों की मौत, बिजली और मेट्रो सेवाएं ठप

Kolkata Rain Fall Alert: कोलकाता में बीती पूरी रात जोरदार बारिश हुई है, जिससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़कों पर ट्रैफिक के चलते गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं. बारिश से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है.

kolkata rains

Kolkata Rain Fall Alert: कोलकाता में पूरी रात मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे राज्य में सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो गया है. दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही शहर में मौसम ने करवट ले ली है. बता दें कि मंगलवार रात यहां लगातार 6 घंटों तक बारिश हुई है. इसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया जिससे उसमें करंट उतर गया था. इस करंट से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई जिलों में बिजली सप्लाई काट दी गई है. स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. बारिश का रिकॉर्ड 250 मिलीमीटर रहा है.

मेट्रो सेवा प्रभावित

भारी बारिश से सियालदह उत्तर और मुख्य उपनगरीय खंड में प्लेटफॉर्म 7 से सेवाएं शुरू की गई. 13111 यूपी हजारद्वारी एक्सप्रेस और 13177 सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण सियालदह खंड में ट्रेनों का परिचालन धीमा हो गया है. ट्रैक पर जलभराव के कारण रेलवे लाइव पर ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए हैं.

IMD ने दिया अलर्ट

मौसम विभाग ने कोलकाता में बारिश के लिए पहले से ही अपडेट दे दिया था. दरअसल, यहां बारिश का कारण बंगाल की खाड़ी मे बन कम दबाव की वजह से हो रही है. रातभर की बारिश ने शहर की सड़कों को दरिया बना दिया है. IMD ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है.

कहां कितनी बारिश हुई?

कोलकाता नगर निगम के मुताबिक, कई लोगों के घरों, परिसरों और दफ्तरों में भी पानी घुस गया है. जोधपुर पार्क में 284 मिमी, गरिया कामदाहरी में 332 मिमी, टॉप्शिया में 275 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी और बालीगंज में 264 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है. आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है.

भारी बारिश से कोलकाता के ये रूट्स ब्लॉक हो जाते हैं.

  • एजेसी बोस रोड
  • ए.पी.सी. रॉय रोड
  • मां फ्लाईओवर
  • ईएम बाईपास
  • पार्क सर्कस कनेक्टर
  • शरत बोस रोड
  • अमीर अली एवेन्यू

आज कैसा रहेगा मौसम?

कोलकाता में सुबह की शुरुआत रात भर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर जाने की स्थिति के साथ हुई है. मंगलवार की सुबह मौसम ठंडा रहा. आज यहां अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री तक रहेगा.

IMD ने दिया आने वाले दिनों का अपडेट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बिजली और गरज की संभावना जताई है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. बारिश से उमस में कुछ राहत मिली है, लेकिन अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो गर्मी और नमी से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ