'मैं सांसद, वे विधायक… गले मिलकर करेंगे आसनसोल का विकास', शत्रुघ्न सिन्हा की ये बात सुन गदगद हुए बीजेपी MLA

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आसनसोल उत्तर से भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को केवल किसी राजनीतिक दल के सांसद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

Shatrughan Sinha

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का संदेश देते हुए आसनसोल के तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि समाज, आसनसोल और पूरे पश्चिम बंगाल के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद उनकी विचारधारा विकास है और जनता के हित में सभी को साथ आना चाहिए.

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘आप आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं. समाज को सर्वधर्म समभाव के साथ आगे बढ़ाना है. पार्टी कोई भी हो, लक्ष्य विकास होना चाहिए. मैं सबको प्यार और सम्मान देता हूं. अगर किसी को मुझसे शिकायत है तो सीधे मुझसे कहे.’
उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल में सड़क और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में विकास हुआ है, लेकिन अभी भी कई समस्याएं बाकी हैं. इन मुद्दों के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं उनका सांसद हूं, वे हमारे विधायक हैं. हम गले मिलकर एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे.’

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आसनसोल उत्तर से भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को केवल किसी राजनीतिक दल के सांसद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

विज्ञापन

कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा जी जिस श्रेणी के व्यक्ति हैं, वे सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के सांसद नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं. उन्हें केवल पार्टी के सांसद कहकर उनके कद को छोटा मत कीजिए. वे महान अभिनेता हैं, जिन्हें देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती और पहचानती है.’

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि ‘आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस ने उनके अनुभव और लोकप्रियता का सही उपयोग नहीं किया. यदि उनका प्रभाव बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया जाता तो आसनसोल का विकास बहुत पहले हो सकता था.’ दोनों नेताओं के बयानों के बाद आसनसोल की राजनीति में विकास और आपसी सहयोग को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ