हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मुझे अपमानित और बदनाम...', ममता बनर्जी के करीबी आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में क्या लिखा? TMC दफ्तर में मिला था शव

आशीष बनर्जी के सुसाइड नोट की डिटेल सामने आई है, जिसमें उन्होंने मौत को गले लगाने की वजह के बारे में बताया है. आशीष का शव आज TMC के दफ्तर फंदे से लटका मिला था, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत होने का कारण पता चले.

विज्ञापन
Ashish Banerjee

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव मिला है. बीरभूम जिले के रामनगरहाट स्थित TMC पार्टी के कार्यालय में उनका शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी मौत होने के कारणों की जांच जारी है. वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया. सुसाइड नोट की डिटेल सामने आ गई है. आशीष प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी थे. वहीं आशीष की संदिग्ध मौत पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट लिखा है.

TMC पर अपमानित किए जाने के आरोप लगाए

 5 बार के TMC विधायक आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में ने किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं बताया. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि पार्टी में अपमान सहना पड़ रहा. कुछ नेताओं के वजह से उन्हें अपमानित किया जा रहा है. भ्रष्टाचार से कोई लेना देना नहीं था, फिर भी अपमान किया जा रहा. उन्होंने अपने बच्चों को राजनीति में न आने की सलाह दी और कहा कि उन्होंने राजनीति में आकर गलती की, वे ऐसी गलती न करें. तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी (TRDA) में साढ़े 3 साल तक उनके पास कोई फाइल नहीं आई. न वे टेंडर कमेटी में थे और न ही चेक पर साइन करने की अथॉरिटी थी.

भ्रष्टाचार मामले में कोई भूमिका होने से इनकार

आशीष ने लिखा कि उन्होंने न प्लान को मंजूरी दी थी और न कोई ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ जारी किया था. न ही कोई ग्रांट दी थी, पूरे मामले पर उनसे चर्चा ही नहीं हुई थी, इसलिए मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने जिंदगी में कभी भ्रष्ट काम नहीं किए. राजनीतिक जीवन में कभी कोई ऊपर की कमाई नहीं की, किसी से एक पैसा नहीं लिया. स्टूडेंट्स को मुफ्त पढ़ाया, लेकिन कभी उनसे मिठाई तक नहीं ली. कुछ नेताओं ने मुझे बदनाम करने की साजिश रची, इसलिए लगा रहा है कि राजनीति में आकर गलती की. मेरे बच्चे कभी राजनीति में आने की गलती नहीं करेंगे, क्योंकि ये बहुत गंदी जगह है.

विज्ञापन

रामपुरहाट सीट से 5 बार के विधायक थे आशीष

आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे. उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में 5 बार इस सीट से चुनाव जीता. विधानसभा चुनाव 2026 में वे भाजपा के ध्रुबा साहा से हार गए थे. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व उपसभापति आशीष बनर्जी के निधन को हृदय विदारक और अंतरात्मा को झकझोर देने वाला बताया. उन्होंने लिखा कि आजीवन शिक्षक और जनसेवक रहे आशीष बनर्जी ने दशकों तक ईमानदारी, गरिमा और सादगी के साथ जनता की सेवा की. वे एक सम्मानित व्यक्ति और बीरभूम का गौरव थे. उनके अंतिम संदेश में उनके द्वारा झेले गए दुष्प्रचार अभियान पर गंभीर और चिंताजनक प्रश्न उठते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola