सौरव गांगुली भड़के और दर्ज कराई FIR, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं, क्या है विवाद और किसके खिलाफ दी शिकायत?

Sourav Ganguly News: सौरव गांगुली ने छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सौरव गांगुली ने अपमानित किए जाने का दावा किया है, इसलिए वे खुद थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक FIR दर्ज कराई है। मामला सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का है, जिससे वे काफी भड़के हुए हैं। मामला इतना गंभीर है कि वे खुद ठाकुरपुकुर थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने सौरव गांगुली की शिकायत मिलने और मामले को गंभीरता से लेते हुए गहराई से जांच करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया

सौरव गांगुली ने एक फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फेसबुक पर लगातार उनके खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट करके उनकी साख को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ‘Sourav Ganguly Fans’ नामक फेसबुक पेज बना है। इसके 36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इसे उनका ऑफिशियल फैन पेज होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

पर्सनल प्रोफेशनल इमेज खराब होने का दावा

सौरव गांगुली का आरोप है कि इस फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ पोस्ट की जा रही हैं। ऐसी पोस्ट हो रही हैं, जिससे जनता के बीच उनकी छवि नकारात्मक दिख रही है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल इमेज खराब हो रही है। इसलिए वे शिकायत पत्र के साथ इस फेसबुक पेज की स्क्रीनशॉट, इस पर की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी दे रहे हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स वेबसाइट के खिलाफ भी शिकायत दी है, जिस पर उनके प्रोफेशन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करके उनकी इमेज खराब की जा रही है।

मानहानि को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

सौरव गांगुली ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि उनकी शिकायत मामूली नहीं है। पब्लिक फिगर हूं और इसके नाते लोगों की राय और आलोचना जीवन का अहम हिस्सा हैं। दोनों इमेज पर असर डालती हैं। लेकिन अगर कोई मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से भ्रामक, अपमानजनक और हानिकारक कंटेंट फैलाएगा तो यह बर्दाश्त नहीं करुंगा। आलोचना बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन मानहानि बर्दाश्त नहीं करुंगा। शिकायत पर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

ममता बनर्जी और युसुफ पठान का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली के जरिए युसुफ पठान को बहरामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने का संदेश भिजवाया है, क्योंकि ममता खुद उस सीट से उपचुनाव लड़ना चाहती है। सौरव गांगुली ने इस दावे पर बयान जारी करके कहा कि आरोप झूठे हैं। ममता बनर्जी ने उन्हें कभी ऐसा कोई संदेश युसुफ पठान को देने के लिए कभी नहीं कहा। न ही उन्होंने यूसुफ पठान से इसके लिए संपर्क किया। यूसुफ पठान ने भी दावे को फर्जी और झूठा बताया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ