पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में सीपीआईएम और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है.
सीपीआईएम द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार पार्टी ने राज्य की 192 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. वहीं, बीजेपी ने भी 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
गौरतलब है कि 15 मार्च को चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. आयोग के अनुसार राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.
चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवार 30 मार्च से 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 7 अप्रैल को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है.
राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. चुनाव की घोषणा से पहले ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है और आगे और बलों की तैनाती की संभावना जताई जा रही है.
इस बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं.
वाम मोर्चा ने 192 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें भरत राम तिवाड़ी जोड़ासांको, मीनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा, दिप्सिता धर दमदम उत्तर, विकास रंजन भट्टाचार्य जादवपुर, महेशतला से वकील सायन बनर्जी को टिकट दिया गया है.
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 day ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
5 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
7 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
7 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
8 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
10 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines