हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुनाव आयोग ने TMC के सवालों के नहीं दिए जवाब? राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि मतदाताओं के नाम हटाए जाने के संबंध में पार्टी द्वारा उठाए गए कई सवालों का जवाब नहीं दिया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होने है। चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के साथ राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में, मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी टीम के साथ पश्चिम बंगाल दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी की।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि मतदाताओं के नाम हटाए जाने के संबंध में पार्टी द्वारा उठाए गए कई सवालों का जवाब नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, CM ममता ने बताया नए गवर्नर का नाम!

विज्ञापन

एसआईआर के विरोध प्रदर्शन के दिन टीएमसी ने चुनाव आयोग पर सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समक्ष अपनी चिंताएं उठाई थीं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने उसी दिन एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का भी जिक्र किया और कहा कि मतदाताओं के नाम एकतरफा रूप से हटाए जाने के कथित मामले में पार्टी की चिंताएं अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई थीं।

बनर्जी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से कई सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने सभी सवालों के जवाब नहीं दिए। मैं उन सवालों के लिए मीडिया का धन्यवाद करता हूं। सुप्रीम कोर्ट ने आज एसआईआर मामले की सुनवाई की। मतदाताओं के नाम एकतरफा रूप से हटाए जाने के हमारे संदेह को अदालत के समक्ष उठाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर असंतोष व्यक्त किया और उच्च न्यायालय को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ अपील करने वाले मतदाताओं के लिए सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद सूची से 5 लाख से ज्यादा नाम गायब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola