CM ममता बनर्जी का 9 जून से दिल्ली दौरा अहम क्यों? PM मोदी से किस मुद्दे पर करनी है मुलाकात

CM Mamata Banarjee Delhi visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अगले सप्ताह दिल्ली दौरे को अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर मुख्यमंत्री बनर्जी और पीएम मोदी की मुलाकात की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। जानें, क्यों अहम है CM ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा?

CM Mamata Benerjee Delhi visit

CM ममता बनर्जी का अगले सप्ताह दिल्ली दौरा अहम क्यों? फाइल तस्वीर

विज्ञापन

CM Mamata Benerjee Delhi visit: CM ममता बनर्जी का अगले सप्ताह होने वाला दिल्ली दौरा अहम क्यों है? इसे लेकर विपक्ष में अभी से माथा पच्ची शुरू हो गई है। बंगाल के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को इस संबंध में पत्र भेजा गया है, जिसमें 10 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की मांग की गई है। राज्य सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, यदि पीएमओ से समय मिलता है तो सीएम बनर्जी 9 जून की रात दिल्ली के लिए रवाना होंगी। दिल्ली प्रवास के दौरान ममता बनर्जी संसद के दोनों सदनों में मौजूद तृणमूल सांसदों से भी मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि इस यात्रा के दौरान उनकी किसी भी भारतीय गठबंधन के नेता से मुलाकात की संभावना नहीं है।

लंबित पड़े केंद्रीय फंड पर करनी है चर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत राज्य को लंबित पड़े केंद्रीय फंड पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) जैसी विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये का बकाया अब तक नहीं मिला है। बकाया राशि को लेकर यह ममता बनर्जी की एक और बड़ी पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन

9 जून को दिल्ली जाने की संभावना

प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिलते ही मुख्यमंत्री ममता 9 जून की रात को कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। सूत्र बताते हैं कि ममता बनर्जी दो दिन तक दिल्ली में रहेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओं से मिले रही मदद के मुद्दे को उठा सकती हैं। आरोप है कि केंद्र की योजनाओं के पैसे देने में बंगाल के साथ भेदभाव हो रहा है।

बंगाल का 1.70 लाख करोड़ रुपये बकाया

गौरतलब है कि केंद्र की सरकारी योजनाओं के 1.70 लाख करोड़ रुपये बंगाल के बकाया हैं। पहले भी 100 दिनों के काम के लिए पैसे की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन कर चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद और उनकी पार्टी केंद्र सरकार पर सरकारी योजनाओं के पैसे न देने का आरोप लगाती रही है। इस मुद्दे पर ममता बनर्जी रेड रोड पर धरने पर भी बैठी थीं। बाद में राज्य सरकार ने 100 दिन के काम और आवास योजना के लिए राशि उपलब्ध करवाई। केंद्र की योजनाओं के पैसे के लिए राज्य पैसा देंगे तो यहां का खजाना खाली होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ