डॉक्टर से मिलने गए केंद्रीय मंत्री तो उठा ले गई कोलकाता पुलिस, मच गया बवाल

 West Bengal Police Sukant Majumdar: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे लंदन में ममता बनर्जी से सवाल करने वाले डॉक्टर रजत शुभ्र बनर्जी से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुख्यालय पहुंचा दिया।

Sukanta Majumdar

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार से मिलते डॉक्टर रजत शुभ्र बनर्जी (फोटो सोर्स- वायरल वीडियो)

 West Bengal Police Sukant Majumdar: बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस मुख्यालय लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि सुकांत मजूमदार डॉक्टर रजत शुभ्र बनर्जी से मिलने जा रहे थे। ये वही डॉक्टर रजत शुभ्र बनर्जी हैं, जिन्होंने मार्च महीने में लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल पूछ लिया था और चर्चा में आ गए थे।

विज्ञापन

20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाए जाने के बाद सुकांत मजूमदार, रजत शुभ्र बनर्जी से मिलने जा रहे थे। सुकांत मजूमदार जब डॉक्टर से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कहा कि डॉक्टर अभी घर पर नहीं हैं। हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टर खुद ही घर से बाहर निकले और सड़क पर ही केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की लेकिन पुलिस को यह पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

रजत शुभ्र बनर्जी ने कहा, “मैं अपने घर पर मजूमदार के आने का इंतजार कर रहा था। बाद में मुझे पता चला कि उन्हें रास्ते में रोक लिया गया है और मैं उनसे मिलने के लिए बाहर निकल आया।” दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया और पुलिस मुख्यालय लेकर आ गई।

अमित शाह को सुकांत मजूमदार ने लिखा पत्र

शुक्रवार को सुकांत मजूमदार ने बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। इस पत्र में एल्गिन रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोलकाता पुलिस की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही मजूमदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिकायत की है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन


इस पर सुकांत मजूमदार ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कोलकाता पुलिस मुझे दूसरे शहर के निवासी से मिलने क्यों नहीं दे रही है। यह ममता बनर्जी की पुलिस या कोलकाता पुलिस नहीं है, यह बांग्लादेश पुलिस है।” बंगाल भाजपा ने 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ANI से बातचीत कहा कि मुझ पर धारा 155 लगाई गई है। मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता। उन्होंने अभी तक हमें यह नहीं बताया है कि हमें क्यों रोका गया। डॉ. रजत शुभ्रा बनर्जी 25 साल से यूके में डॉक्टर हैं। उन्हें पीटा गया और गिरफ्तार किया गया। अब वे भारतीय नागरिक नहीं हैं। जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया और उनका अपमान किया गया, वह पूरे डॉक्टर समुदाय का अपमान है। पश्चिम बंगाल पुलिस को केवल दो लोगों की चिंता है, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी। इसके अलावा, चाहे वह बलात्कार हो या हत्या या कुछ और, पश्चिम बंगाल पुलिस को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने मुझे बिना सुरक्षा के पुलिस वाहन में बिठाया। मैं खुली खिड़की के किनारे बैठा था। यह केंद्र सरकार द्वारा Z सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन है। हम केंद्रीय गृह मंत्री को लिखेंगे।

विज्ञापन

क्यों चर्चा में आए थे डॉक्टर रजत शुभ्र बनर्जी?

मार्च में ममता बनर्जी लंदन और ऑक्सफोर्ड गई थीं। यहां उन्होंने केलॉग कॉलेज में एक भाषण दिया। यहां लिवरपूल निवासी रजत शुभ्र भी पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा था कि उनके कार्यकाल के दौरान बंगाल में कौन सा उद्योग लगा? अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि बंगाल को उद्योग लगाने के लिए कई हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ