पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने हासिरानी रथ को मैदान में उतारा है. हासिरानी रथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं. बता दें कि चंद्रनाथ रथ की इसी साल मई में हत्या कर दी गई थी. बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ आज शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगी.
इसके अलावा बीजेपी ने रेजीनगर विधानसभा सीट से शाखारव सरकार को प्रत्याशी बनाया है. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को की थी. घोषणा के बाद से ही बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा था. अब पार्टी ने दोनों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम स्पष्ट कर दिए हैं.
6 अक्तूबर को होगा मतदान
नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. दोनों सीटों पर होने वाले मुकाबले को पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
इन दो सीटों पर क्यों हो रहे चुनाव?
नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह सीट शुभेंदु अधिकारी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर सीट से भी जीत हासिल की थी. भवानीपुर में उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को हराया था. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है.
वहीं, रेजीनगर विधानसभा सीट हुमांयू कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इसी वजह से इस सीट पर भी उपचुनाव होना था. बीजेपी ने अब दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है.
यह भी पढ़ें- नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, आगामी उपचुनावों के लिए TMC ने उतारे उम्मीदवार
कांग्रेस-टीएमसी ने किसे बनाया उम्मीदवार?
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. इन दोनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अलग-अलग गुटों के अलावा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं.
नंदीग्राम सीट की बात करें तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, टीएमसी के बागी गुट की ओर से मोहम्मद एतेशामुल हक चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने यहां मिलन प्रधान को टिकट दिया है, जबकि सीपीआई ने शांति गोपाल गिरी पर भरोसा जताया है.
दूसरी ओर, रेजीनगर सीट पर भी कई दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं. यह सीट AJUP प्रमुख हुमांयू कबीर के प्रभाव वाले क्षेत्र के तौर पर देखी जाती है. ममता बनर्जी की टीएमसी ने यहां रबीउल आलम को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, बागी गुट ने सफीउज्जमां शेख को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की ओर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी चुनाव लड़ेंगे, जबकि लेफ्ट ने सैयद असद अली को उम्मीदवार बनाया है. AJUP ने हुमांयू कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को टिकट दिया है.
नंदीग्राम में ममता को मिली थी हार
नंदीग्राम सीट पर 2021 के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. उस चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. 2021 के चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम में 1,27,301 वोट मिले थे, जबकि टीएमसी की प्रत्याशी प्रतिभा कर के खाते में 1,17,636 वोट आए थे.
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
23 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
4 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
8 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines