एक बांग्लादेशी मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान मॉडल के पास कई ऐसे दस्तावेज मिले, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। बताया गया कि यह मॉडल एक एयरलाइन कंपनी में क्रू मेंबर के तौर पर काम करती थी और साथ ही मॉडलिंग भी करती थी। हालांकि अब वह पुलिस की हिरासत में है।
गिरफ्तार महिला का नाम शांता पॉल है। उसके पास फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह किराए के घर में रह रही थी। इतना ही नहीं, उसने एक शख्स से शादी भी कर ली है। पुलिस ने बताया कि शांता पॉल एक एयरलाइन कंपनी में क्रू मेंबर के तौर पर काम करती थी और एक छोटी-मोटी मॉडल भी थी।
2023 में आई थी भारत और फिर…
अब तक की जांच में सामने आया है कि वह 2023 में वैध पासपोर्ट के साथ बांग्लादेश के बारिसल से भारत आई थी। यहां आकर उसने अपने फर्जी पहचान पत्र बनवाए और फिर एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से कोलकाता में एक फ्लैट किराए पर लिया। किराए का घर लेने के दौरान उसने अपने मकान मालिक से कहा था कि उसने मुस्लिम परिवार में शादी कर ली है, जिससे उसका परिवार खुश नहीं है। अब वह परिवार से अलग रहना चाहती है।
रेंट एग्रीमेंट के लिए उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र दिखाए। हालांकि, जब इनकी जांच की गई तो पता चला कि ये सभी फर्जी हैं। एक मैरिज सर्टिफिकेट ही मिला, जिसके अनुसार उसने 5 जून को आंध्र प्रदेश के रहने वाले शेख मोहम्मद अशरफ नाम के शख्स से शादी की थी।
यह भी पढ़ें : क्या है मतुआ और राजवंशी समुदाय? जिस पर आमने-सामने आई BJP और TMC
मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने पहले एक अपार्टमेंट किराए पर लिया और बाद में वे गोल्फ ग्रीन में रहने लगे। बताया जा रहा है कि शांता ने कथित तौर पर अपने पति अशरफ का पासपोर्ट अपने पास रख लिया था। शेख मोहम्मद अशरफ मर्चेंट नेवी में काम करता था। वहीं, शांता पॉल 2016 में इंडो-बांग्ला ब्यूटी पेजेंट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और 2019 में मिस एशिया ग्लोबल बनी थीं। वह एयरहोस्टेस के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 day ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
2 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
6 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
8 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
8 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
9 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
11 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines