राज्य में पहले अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब पोस्ट ऑफिसों को निशाना बनाने की साजिश की खबर सामने आई है. आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एहतियातन पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करा लिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को कोलकाता हेड पोस्ट ऑफिस की ओर से एक सूचना भेजी गई, जिसमें बताया गया कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि राज्य के जिन-जिन हेड पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, वहां आरडीएक्स और आईईडी के जरिए दोपहर 1:15 बजे धमाका किया जाएगा.
धमकी की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता सहित आसनसोल और अन्य जिलों के संबंधित हेड पोस्ट ऑफिसों को तुरंत खाली करा दिया गया. साथ ही धमकी भरे ईमेल की कॉपी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई, ताकि सभी को मामले की पूरी जानकारी मिल सके और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें.
घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया. सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी सतर्क कर दी गई है. पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है.
फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
1 day agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
2 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
4 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
4 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
4 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
5 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
7 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
7 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
7 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines