---विज्ञापन---

इस राज्य में महिलाओं की चमकी किस्मत! मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये, किसे और कैसे मिलेगा ये लाभ? ये डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी

Annapurna Bhandar Scheme 2026: अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026 के तहत पश्चिम बंगाल की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे. आवेदन करने के लिए पात्रता, ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी यहां देखें.

---खबर नीचे जारी है---

Annapurna Bhandar Scheme 2026: पश्चिम बंगाल की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एलान किया है कि ‘अन्नपूर्णा योजना’ या ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के तहत फंड ट्रांसफर का पहला चरण 3 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. यह एक महत्वाकांक्षी लोक कल्याणकारी कार्यक्रम है, जिसके जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने सीधे 3,000 रुपये भेजे जाएंगे. यह नई योजना पहले से चल रही लक्ष्मी भंडार योजना की जगह लेगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके घरेलू खर्चों को संभालना और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में उनकी मदद करना है.

अन्नपूर्णा योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. आवेदन करने वाली केवल महिला होनी चाहिए और वह पश्चिम बंगाल की स्थाई निवासी हो. आवेदक महिला की उम्र 25 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा वह महिला या उसका परिवार इनकम टैक्स न भरता हो. सरकारी नौकरी करने वाले, पेंशनभोगी, पंचायत, नगर पालिका या सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के स्थाई या रिटायर्ड कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे. यह योजना पूरी तरह से आर्थिक रूप से कमजोर और गैर-सरकारी क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं की मदद के लिए बनाई गई है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: ‘तब तक नहीं मरूंगी, जब तक….’, धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

अन्नपूर्णा योजना के लिए कैसे अप्लाई करें?

अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है जो पूरे 90 दिनों तक चलेगी. इसके लिए सरकार ने 12 पन्नों का एक विस्तृत फॉर्म जारी किया है, जो अंग्रेजी, बंगाली और हिंदी भाषा में उपलब्ध है. आवेदक ऑफिशियल पोर्टल socialsecurity.wb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन के लिए ब्लॉक, नगर पालिका या पंचायत दफ्तर से फॉर्म लिया जा सकता है. सरकार की टीमें घर-घर जाकर भी फॉर्म भरने में मदद करेंगी. साथ ही 15 से 17 जून तक पूरे राज्य में ‘जनकल्याण शिविर’ लगाए जाएंगे, जहां फॉर्म जमा किए जा सकेंगे.

---खबर नीचे जारी है---

अन्नपूर्णा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक या स्टेटमेंट और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ही पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी हैं. खास बात यह है कि जो महिलाएं पहले से लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ ले रही थीं, उन्हें इस नई योजना में ऑटो-माइग्रेट यानी अपने आप शामिल कर लिया जाएगा. हालांकि सभी लाभार्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि उनका बैंक खाता पूरी तरह एक्टिव हो और उसमें डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) की सुविधा चालू हो. किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए केवल सरकारी दफ्तरों या ऑफिशियल वेबसाइट का ही उपयोग करें.

First published on: Jun 03, 2026 11:32 AM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola