पश्चिम बंगाल के राजनीतिक रण में गृह मंत्री अमित शाह ने तीन दिन का सघन दौरा पूरा कर बीजेपी की रणनीति को नया आकार दिया है. अमित शाह ने राज्य में पार्टी की स्थिति, संगठन की मजबूती और वोटरों से जुड़ाव के सभी पहलुओं की समीक्षा की और अब ‘मिशन बंगाल विजय’ का खाका तय हो चुका है. भाजपा का लक्ष्य बंगाल विधानसभा सीटों में से दो-तिहाई सीटों 294 पर जीत है. इस मिशन के लिए गृह मंत्री ने पांच मंत्र दिए हैं, जिसे उन्होंने पार्टी का ‘विजय ब्लूप्रिंट’ बताया है.
कार्यकर्ताओं को अमित शाह के 5 मंत्र
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि जब वे जनता के बीच जाएं, तो इन पांच बिंदुओं को मुखरता से उठाएं.
- घुसपैठियों को बाहर निकालना
- ‘वंदे मातरम’ का सम्मान
- ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष
- ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण
- बंगाल की खोई हुई विरासत को पुनर्जीवित करना.
ये पांच बिंदु आने वाले महीनों में बीजेपी के हर नारे और जनसभा के केंद्र में होंगे.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में घने कोहरे, बारिश का अलर्ट, जानें IMD का वेदर अपडेट
‘घुसपैठ मुक्त बंगाल’ पर जोर
अमित शाह ने साफ कहा है कि ‘घुसपैठ मुक्त बंगाल’ उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा तृणमूल सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस गंभीर मुद्दे पर चुप है. केंद्रीय एजेंसियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट्स पर स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की भी उन्होंने आलोचना की. अमित शाह ने कहा, ‘सीमा की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता, दोनों के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है.’
भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का निर्देश
अमित शाह ने कहा कि बंगाल का गौरवशाली इतिहास ही बीजेपी की प्रेरणा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मतदाताओं को यह याद दिलाएं कि बंगाल कभी संस्कृति, साहित्य और समृद्धि का केंद्र था. उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा लक्ष्य उस सोनार बांग्ला को फिर से जीवित करना है.’ इसके साथ ही गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: नए साल में विजय की तरफ BJP! दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन, बंगाल-तमिलनाडु पर सियासी निशाना
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
3 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
5 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
5 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
8 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
8 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
8 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines