पश्चिम बंगाल में SIR के बीच एक और BLO ने की आत्महत्या, TMC नेताओं पर धमकी देने का आरोप

जादवपुर में बीएलओ अशोक दास की आत्महत्या के मामले में परिवार द्वारा टीएमसी नेताओं पर लगाए गए धमकी और दबाव के आरोपों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. पढ़िए पश्चिम बंगाल से प्रशांत देव की रिपोर्ट.

Untitled design (72)

कोलकाता के जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 110 के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अशोक दास की आत्महत्या के मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पार्षद अनन्या बनर्जी और टीएमसी के बूथ लेवल एजेंट (BLA) राजू बिस्वास पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अशोक दास पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वे अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से रद्द न करें. आरोप है कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी पत्नी और बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गईं. परिजनों के अनुसार, इन कथित धमकियों और मानसिक दबाव के कारण अशोक दास गहरे तनाव में थे. इसी तनाव के बीच उन्होंने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

इस मामले में अशोक दास की पत्नी द्वारा जारी किया गया ऑडियो संदेश बेहद मार्मिक और पीड़ादायक बताया जा रहा है. ऑडियो में उन्होंने अपने पति पर बनाए गए कथित दबाव, डर और धमकियों का ज़िक्र किया है. ऑडियो सामने आने के बाद मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है. घटना ने एक बार फिर राज्य में मतदाता सूची की शुद्धता, चुनावी पारदर्शिता और प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

फिलहाल इस मामले में आधिकारिक जांच की मांग तेज हो गई है और सभी पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष व गहन जांच की आवश्यकता जताई जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ