पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं. कई सड़कें टूट गई हैं, जिसके कारण कई इलाकों से संपर्क टूट गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, सड़कों को क्षति पहुंचने से सिक्किम से संपर्क टूट गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है, जबकि कल सीएम ममता बनर्जी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाली हैं.
दार्जिलिंग में कल रात भारी बारिश हुई. मिरिक और सुखिया पोखरी समेत कई इलाकों में भूस्खलन हुआ. इससे कई लोग प्रभावित हुए और फंस गए. इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. भूस्खलन के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं. बंगाल और सिक्किम, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी को जोड़ने वाली सड़क बंद हो चुकी है.
कई पर्यटन स्थल बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी
गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन ने दार्जिलिंग के टाइगर हिल और रॉक गार्डन सहित सभी पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला किया है. टॉय ट्रेन को भी स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन की तरफ से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी एकत्रित करने और गाइडलाइन को पढ़ने की सलाह दी है. बंगाल पुलिस ने फंसे हुए पर्यटकों और निवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9147889078 स्थापित किया है.
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. सिक्किम के लिए दो रेड अलर्ट भी जारी किए थे, जिनमें मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया था. मौसम विभाग ने कहा है कि इस क्षेत्र में 7 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है. बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई थी.
पीएम मोदी ने जताया दुःख, CM करेंगी दौरा
दार्जिलिंग में आई इस आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने प्रभावित और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और बताया कि 6 अक्टूबर को प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी.
नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेपाल में भारी बारिश से हुई जनहानि और क्षति दुखद है. इस कठिन समय में हम नेपाल की जनता और सरकार के साथ हैं. एक मित्रवत पड़ोसी और प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में, भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
18 hrs agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
2 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
3 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
3 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
4 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
4 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
7 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
7 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
7 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines