कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सरकारी प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक के लगभग 11,000 रिक्त पदों को भरने के लिए रविवार को TET परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग सात लाख उम्मीदवार शामिल हुए। कुछ उम्मीदवारों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी की शिकायत की।
टीईटी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ
हालांकि, डब्ल्यूबीबीपीई के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और बोर्ड को उम्मीदवारों से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने भी इस बात से इनकार किया कि टीईटी परीक्षा में कोई प्रश्न पत्र लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि ये खबर सही नहीं है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यभर के 1,460 परीक्षा केंद्रों में पांच साल के अंतराल के बाद पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया।
UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
ममता बनर्जी सरकार को बदनाम करने की साजिश
शिक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग वॉट्सएप पर फर्जी प्रश्न पत्र प्रसारित करके ममता बनर्जी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। पिछली टीईटी परीक्षा 2017 में हुई थी। 2014 का परीक्षा परिणाम भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विवादों में है और कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई इसकी जांच कर रही है। इस साल की टीईटी को लेकर भी विवाद हुआ था।
परीक्षार्थियों ने लगाया ये आरोप
कोलकाता के हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र में पेपर लिखने वाले कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने प्रवेश द्वार पर उनके बैग जमा करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की इससे उनका समय बर्बाद हो गया। उन्हें पास के चाय स्टालों पर बैग पैसा रखना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के अंदर पेन और कुछ दस्तावेजों के अलावा किसी अन्य सामान की अनुमति नहीं थी। उत्तर 24-परगना जिले के खरदाह स्थित कल्याणनगर स्कूल में करीब छह परीक्षार्थी परीक्षा खत्म होने से आधा घंटा पहले दोपहर 2 बजे के करीब परीक्षा स्थल पर पहुंचे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
9 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
9 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
11 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
11 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines