West Bengal: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक घोटाले मे ईडी ने एक बार फिर एक बड़ी कारवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को करीब सात घंटे लंबी पूछताछ के बाद हुगली जिले के तृणमूल यूथ कांग्रेस के नेता शांतनु बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर कई और लोग भी हैं, जिनसे जल्द पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
ईडी को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे शांतनु
शिक्षक भर्ती घोटाले मामले मे शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने शांतनु बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि शांतनु ईडी को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। काफी घुमा फिराकर बात करने से तंग आकर ईडी ने तृणमूल नेता शांतनु बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया।
घर से मिले थे परीक्षा संबंधी कागजात
शांतनु बनर्जी को इससे पहले भी ईडी कई बार समन भेजकर पूछताछ के लिये बुला चुकी थी। उस दौरान ईडी की टीम को शांतनु बनर्जी की घोटाले में संलिप्तता के सबूत हाथ लग चुके थे। उनके घर से ईडी को परिक्षार्थियों के कई कागजात और दस्तावेज भी हाथ लग चुके हैं।
पैसों के लेनदेन की मांगी थी जानकारी
ईडी ने शांतनु के संपत्ति के दस्तावेज भी मांगे थे। इसके आलावा कुंतल घोष के साथ पैसों की हुई लेनदेन के बारे मे भी ईडी ने जानकारियां मांगी थी। वह इस लिये कि जब कुंतल की गिरफ़्तारी हुई थी, तभी शांतनु का नाम भी भर्ती घोटाले मे सामने आया। इसके आलावा इस मामले मे कुंतल के दो अन्य करीबी महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं। हेमंती गंगोपाध्याय व सोमा चक्रवर्ती।
ईडी सोमा चक्रवर्ती से पूछताछ भी कर चुकी है। पूछताछ मे भी कई खुलासे हुए हैं। हालांकि उन खुलासों को अब भी ईडी द्वारा जगजाहिर नही किया गया है। मामले मे गंभीरता से ईडी द्वारा जांच की जा रही है। ईडी सूत्रों की अगर मानें तो भर्ती घोटाले मामले मे और भी कई नामों के खुलासे हो सकते हैं।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में वामपंथी संगठन SFI का प्रदर्शन, विधानसभा के गेट पर चढ़े, पुलिस से भी भिड़े, कई गिरफ्तार
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
4 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
5 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines