पश्चिम बंगाल में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, अलकायदा के 2 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

West Bengal STF
विज्ञापन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में टेरर के एक बड़े कनेक्शन का खुलासा हुआ है। राज्य पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) ने थाना क्षेत्र के खारीबाड़ी से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ (STF) सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों की पहचान गंगारामपुर, जिला दक्षिण दिनाजपुर निवासी अब्दुर रकीब सरकार और हुगली जिले के आरामबाग निवासी काजी अहसन उल्लाह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि STF खुफिया सूचना के आधार पर उत्तर 24 परगना के खारीबारी इलाके में बुधवार रात तलाशी अभियान शुरू की और दोनों संदिग्धों को आतंकवादी संगठन से कथित संलिप्तता के मामले में गिरफ्तार किया। उनके पास से कई दस्तावेज भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की ताक में थे। दोनों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों से पूछताछ के बाद 17 लोगों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ