मालदा से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: मालदा जिले के साहूल गाछी विद्यानंदपुर प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील की बोरियों में चूहे व छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया।
और पढ़िए –केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को 24 घंटे साफ पानी पहुंचाने के लिए बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी
अभिभावकों का आरोप है की स्कूल में छात्रों के मिड डे मील में चावल की बोरी में मरा हुआ चूहा और दाल की बोरी मे एक मरी हुई छिपकली मिली है। बुधवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। स्कूल परिसर में स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में जांच की मांग की।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। बच्चों को तय मात्रा से कम खाना दिया जाता है। मिड डे मिल में कोई सब्जी नहीं दी जाती है। घटना प्रकाश में आने के बाद मालदा चांचल के एसडीओ कलोल राय ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले बिरभूम के एक सरकारी स्कूल में 30 से अधिक बच्चे मिड डे मील खाने से बीमार पड़ गए थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 mins agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 hr agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
2 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
3 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines