कोलकाता: पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ में एक स्कूल की छत पर उस वक्त जोरदार धमाका हो गया जब छात्र क्लासरूम के अंदर पढ़ाई कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, धमाके में किसी भी छात्र या शिक्षक के घायल होने की सूचना नहीं है। उधर, धमाके की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
सेंट्रल जोन बैरकपुर के डीसी आशीष मौर्य ने कहा कि स्कूल की छत पर एक धमाका हुआ है। कोई घायल नहीं हुआ है। जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ेगी तो फॉरेंसिक टीमों को भी बुलाएंगे।
धमाके की आवाज के बाद सहमे छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीटागढ़ के साउथ स्टेशन रोड स्थित फ्री इंडिया हाई स्कूल में शनिवार सुबह 11 बजे तक कक्षाएं चल रही थीं। अचानक शिक्षकों और छात्रों ने स्कूल की छत पर जोरदार धमाका सुना। इसके चलते छात्रों में हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पर सीढ़ियों के हिस्से में धमाका हुआ था। विस्फोट से स्कूल की छत का एक हिस्सा उड़ गया। पुलिस को तुरंत धमाके की सूचना दी गई। टीटागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोट के बाद बिखरे हुए टुकड़े बरामद कर जांच पड़ताल में जुट गई।
फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि बम स्कूल में बाहर से फेंका गया था या फिर स्कूल में ही बम रखा गया था। स्कूल घनी आबादी वाले इलाके में है। विस्फोट किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। शिक्षक खालिद तैयब ने कहा कि बहुत तेज धमाका हुआ। उस वक्त हम स्टाफ रूम में बैठे थे। पहले लगा कि बाहर कोई बम फेंककर भागा है। मैं बाहर गया तो देखा कि स्कूल की छत से धुंआ निकल रहा है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
23 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
12 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
15 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
16 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines