हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal: बाल-बाल बचे शुभेंदु अधिकारी, पूर्वी मेदिनीपुर में ट्रक ने काफिले को मारी टक्कर

विज्ञापन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का काफिला हादसे का शिकार हो गया। पूर्वी मेदिनीपुर के मरिशदाहा में एक ट्रक ने काफिले की कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले की गाड़ी का पहिया खुल गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में केंद्रीय सुरक्षा बल के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बीजेपी ने साजिश की आशंका जताई है।

घटना के कारण संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। हालांकि, घटना के बाद लॉरी का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने लॉरी को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी का काफिला पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुका है। यह लगातार शुभेंदु अधिकारी के काफिले की तीसरी दुर्घटना है। इस हादसे के साथ ही शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola