Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
Mumbai Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
वहीं, तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आईएमडी ने 5 से 10 अक्टूबर के बीच मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान लगाया है।
इससे पहले बुधवार को भी रिमझिम की वजह से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में वर्तमान मौसम की स्थिति के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, पुणे और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से लगातार सामान्य से कम तापमान बना हुआ है।
आईएमडी के अधिकारी केएस होसलीकर ने कहा कि तापमान में गिरावट के कारण दिन के समय सर्द हवाएं चल रही हैं और रातें भी ठंडी हो रही हैं। मुंबई में बुधवार को हल्की बारिश और कम धूप के साथ बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान, जो पिछले महीने औसतन 25 डिग्री सेल्सियस रहा, उसमें भी पिछले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, शहर ने बुधवार को 22 का एयर क्वालिटी इंडेक्स, (एक्यूआई) दर्ज किया। जबकि दिल्ली, पुणे और अहमदाबाद जैसे अन्य शहरों में AQI क्रमश: 44, 24, and 40 दर्ज की गई।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।