Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) समेत दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर को यहां तेज बारिश हुई। हालांकि दोपहर का समय होने के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतें नहीं हुईं, लेकिन बारिश के कारण दशहरे की तैयारियों को पलीता लगता दिखाई दे रहा है। बुधवार को पूरे देश में दशहरे की धूम है। जगह-जगह रावण के पुतले खड़े किए गए हैं, जिनका शाम को दहन किया जाएगा। अब बारिश के कारण दशहरे का रंग फीका पड़ता नजर आ रहा है।
IMD ने जारी की थी चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुपर साइक्लोन नोरु के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव आया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बारिश से दशहरे के उतसव में खलल पड़ सकता है। विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई पड़ोसी राज्यों पर भी असर देखने को मिला है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। लिहाजा बुधवार को नोएडा समेत कई स्थानों पर दोपहर बाद तेज बारिश हुई।
9 अक्टूबर तक यहां हैं बारिश के आसार
IMD की ओर से भी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई थी। वहीं 9 अक्टूबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडीशा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में आज हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
30 mins agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
1 hr agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
4 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
4 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
6 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines