हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Alert: राजस्थान में मानसूनी बारिश पर लगा ब्रेक, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

विज्ञापन
सेामवार को जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे।

Weather Alert: राजस्थान में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। मौसम विभाग ने जन्माष्टमी तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। वहीं इन सब परिस्थितियों के कारण पश्चिमी राजस्थान में फसलें सूखने लगीं है। वहीं मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर दिशा में एक्टिव होने के कारण मध्य भारत और राजस्थान में बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 28 अगस्त से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम के शुष्क रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 1 से 7 सितंबर तक राज्य के अधिकांश भागों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस बीच बारिश नहीं होने से प्रदेश में फसलें सूखने लगीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के सिंध में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी नहीं मिल रही है इस कारण यहां भी सुखी हवाएं चलने लगी हंै।

विज्ञापन

सोमवार को ऐसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में प्रदेश के भरतपुर-धौलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। भरतपुर के रूपवास में 17 से 18 मिमी और धौलपुर के सैंपऊ में 8 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई। जबकि बाकी जगहों पर बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को वनस्थली में 35.2 डिग्री, अलवर में 34.8 डिग्री, जयपुर में 34.4 डिग्री, पिलानी में 36.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.9 डिग्री, धौलपुर में 34.3 डिग्री, फतेहपुर में 36.6 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, बाड़मेर में 34.7 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola