Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के निवासी इन दिनों बेसमेंट में हुए जलभराव से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि बुधवार को हुई बारिश के बाद से बेसमेंट में पानी भरा हुआ है, जिसे अभी तक नहीं निकाला गया है। पानी के जमाव के कारण बदबू फैल गई है। बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इससे न केवल पर्यावरण दूषित हो रहा है बल्कि लोगों का वाहन चलाना और आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।
लापरवाही का आरोप
सोसायटी में रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि पानी जमा होने से बेसमेंट की नींव पर भी खतरा मंडरा रहा है। लगातार नमी के कारण नींव कमजोर हो सकती है, जिससे इमारत की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बेसमेंट से लगे फ्लैटों में गंदे पानी की दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है।
वाहन फंसे, लिफ्ट सेवा बाधित
निवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण कई लोगों की गाड़ियां बेसमेंट में फंस गई है। वाहन तक पहुंचना असंभव हो गया है। साथ ही बेसमेंट की ओर जाने वाली लिफ्ट भी प्रभावित हुई है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।
बीमारियों का खतरा
निवासियों ने आशंका जताई है कि यदि पानी शीघ्र नहीं निकाला गया तो इससे संक्रमण और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद बिल्डर प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। निवासियों की मांग है कि प्रबंधन जल्द से जल्द बेसमेंट से पानी की निकासी करवाए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में पानी को तरसे 500 परिवार
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
31 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
50 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines