Watch Video MP Satish Gautam Held Hand Of MLA Mukta Raja In Aligarh: यूपी के अलीगढ़ में भाजपा के एक कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और विधायक मुक्ता राजा एक दूसरे के पास बैठे हैं। वीडियो में सांसद महिला से मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे महिला विधायक का हाथ पकड़ लेते हैं। जिस पर महिला विधायक विरोध करती हैं। विधायक को नाराज होते देख सांसद उनका कंधा दबाने लगते हैं। सांसद की इस हरकत के बाद महिला विधायक अपनी जगह बदल लेती है। सांसद के इस हरकत का वीडियो किसी शख्स मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
यह है मामला
बता दें कि भाजपा विधायक अनिल पाराशर की ओर से दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम बैंव्कैंट हाॅल में किया गया था। इस कार्यक्रम में योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह और हेमेंद्र उपाध्याय भी आए थे। कार्यक्रम में मंच पर विधासक मुक्ता राजा और सांसद सतीश गौतम पास-पास बैठे थे। इस दौरान बातों-बातों में सांसद ने विधायक के हाथ पर हाथ रख दिया। सांसद इस हरकत का विरोध करती है। विधायक को नाराज देख सांसद दोनों हाथों से कंधे दबा देते हैं।
सांसद ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद सांसद सतीश गौतम ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि शहर विधायक से उनका मां-बेटे जैसा रिश्ता है। रिश्ते को जिस तरह सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया गया उससे मुझे दुख हुआ। सांसद-विधायक के इस वीडियो को लेकर कई भाजपा नेताओं ने भी टिप्पणी की है।
संबंधित खबरें
बड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
16 mins agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
32 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
6 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
9 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
10 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines