Watch Video Man Sacrifice Animal Girl Protested In Kanpur: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स खुलेआम पशु की बलि का दे रहा था। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती इस बलि का विरोध कर रही है। वह उस शख्स से कहती है कि यह कैसी पूजा है? किसी जानवर को पूजा के नाम मारा जा रहा है। इतना ही नहीं शख्स युवती को धमकी देते हुए वहां से जाने को कहता है। वीडियो में शख्स अपना नाम ललित वर्मा बताता है।
पशु बलि से कुल देवी खुश होती है
बता दें कि वायरल वीडियो कानपुर के नौबतस्ता थाना क्षेत्र का है। यहां एक सुअर के बच्चे की खुलेआम बलि दे दी गई। इस पर स्थानीय युवती ने इसका जमकर विरोध किया। जानकारी के अनुसार यह बलि धार्मिक मान्यता को लेकर दी जा रही थी। पासी समाज के लोग कई वर्षों से पशु की बलि देकर पूजापाठ करते हैं। समाज की मान्यता है कि पशु की बलि देने से कुल देवी खुश होती हैं। इतना ही नहीं पासी समाज के लोगों को मानना है कि बलि देने से उसकी कुलदेवी महामारी से बचाती हैं।
पुलिस कर रही जांच
वहीं इस मामले में नौबस्ता के एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पशुबलि से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एक युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
38 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
53 mins agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
56 mins agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
58 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines