Watch Video: 'जो करना है कर लो, बुला लो दारोगा को...' पशु की बलि दे रहे शख्स का युवती ने किया विरोध तो देने लगा धमकी
Edited By Rakesh Choudhary

Man Sacrifice Animal Girl Protested In Kanpur
Edited By Rakesh Choudhary

Man Sacrifice Animal Girl Protested In Kanpur
Watch Video Man Sacrifice Animal Girl Protested In Kanpur: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स खुलेआम पशु की बलि का दे रहा था। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती इस बलि का विरोध कर रही है। वह उस शख्स से कहती है कि यह कैसी पूजा है? किसी जानवर को पूजा के नाम मारा जा रहा है। इतना ही नहीं शख्स युवती को धमकी देते हुए वहां से जाने को कहता है। वीडियो में शख्स अपना नाम ललित वर्मा बताता है।
खुलेआम पशु की बलि दे रहा था शख्स, युवती ने किया विरोध तो देने लगा धमकी
◆ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
◆ कथित पुजारी ने कहा कि जो करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरता
◆ कानपुर के नौबस्ता इलाके की बताई जा रही घटना #KanpurViralVideo #KanpurNews pic.twitter.com/MDvLZl7tbp
— News24 (@news24tvchannel) September 30, 2023
बता दें कि वायरल वीडियो कानपुर के नौबतस्ता थाना क्षेत्र का है। यहां एक सुअर के बच्चे की खुलेआम बलि दे दी गई। इस पर स्थानीय युवती ने इसका जमकर विरोध किया। जानकारी के अनुसार यह बलि धार्मिक मान्यता को लेकर दी जा रही थी। पासी समाज के लोग कई वर्षों से पशु की बलि देकर पूजापाठ करते हैं। समाज की मान्यता है कि पशु की बलि देने से कुल देवी खुश होती हैं। इतना ही नहीं पासी समाज के लोगों को मानना है कि बलि देने से उसकी कुलदेवी महामारी से बचाती हैं।
वहीं इस मामले में नौबस्ता के एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पशुबलि से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एक युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: