Watch Video: घोसी उपचुनाव जीतने वाले सुधाकर सिंह ने ओपी राजभर को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Edited By Rakesh Choudhary

Sudhakar Singh
Edited By Rakesh Choudhary

Sudhakar Singh
Watch Video Ghosi By Election Result Sudhakar Singh On OP Rajbhar: घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जीत का श्रेय घोसी की जनता के साथ ही सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भी दिया। उन्होंने कहा कि राजभर ने हमको अन्दर ही अन्दर ही सपोर्ट किया। यहीं कारण है कि हमें 42 हजार वोटों से जीत मिली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
सुधाकर सिंह ने कहा कि जनता जिसको चाहा उसको चुना है। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी के मतगणना स्थल से नदारद रहने के प्रश्न पर उन्हाेंने कहा कि वह हमारे मित्र हैं वह पहले ही आजमगढ़ चले गए। बता दें कि घोसी उपचुनाव के परिणाम पर पूरे देश की निगाहें थीं। हार-जीत के दावों को लेकर दिनभर अलग-अलग मंचों पर अलग-अलग दावे किए जाते रहे।
वहीं जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी उपचुनाव में सपा की जीत के लिए वोट डाला है उसके लिए धन्यवाद। भाजपा सरकार में लगतार बढ़ती मंहगाई और घटती कमाई के कारण परिवारों में आक्रोश है जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: