Brij bhushan Sharan Singh on Uday Nidhi Stalin Santana Row Statement: देश में इन दिनों उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस मामले में भाजपा सांसद ब्रजभुषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक फैशन चल रहा है। जो हिंदू देवी देवताओं को गाली दें वो सेक्यूलर नेता है। अब एक नया चलन सामने आया है। अब उन्होंने सनातन को गाली देना शुरू कर दिया है। उनको सतयुग, द्वापर और त्रेता युग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये मूर्ख लोग है। ये जानबूझकर हिंदू समाज को अपमानित करने का यह नया तरीका निकाला गया है।
यह कहा था उदयनिधि ने
बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को चेन्नई के एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि ‘सनातन धर्म’ समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, मलेरिया और डेंगू और मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।
उदयनिधि के इस बयान पर भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने उदयनिधि की तुलना राहुल गांधी से करते हुए कहा कि वे दक्षिण भारत के पप्पू हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने उन्हें भारत का हिटलर तक बता दिया था। भाजपा के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि द्रमुक नेता ने सनातन धर्म का पालन करने वाली 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहारष् का आह्वान किया था। हालांकि उदयनिधि ने उनके आरोप को खारिज कर दिया।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
24 mins agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines