Bihar Lok Sabha Election : एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव को लेकर नेता और पार्टियां तैयारी कर रही हैं। विपक्षियों पर हमला बोलने के साथ ही मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगी हुई हैं, वहीं नेताओं के पाला बदलने का भी सिलसिला तेजी से चल रहा है। अब राजद के एक और नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद वृशिण पटेल ने आरजेडी से इस्तीफा दिया है। वृशिण पटेल आरजेडी के उपाध्यक्ष भी थे। अब उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वृशिण पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।
अपने पत्र में वृशिण पटेल ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी को जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा कि आरजेडी को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द में आस्था नहीं है। बता दें कि वृशिण पटेल सात बार विधायक रह चुके हैं जबकि पांच बार वह मंत्री बन चुके हैं। एक बार वह सांसद भी रह चुके हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस बार वैशाली से वृशिण पटेल को टिकट ना देकर मुन्ना शुक्ला को उम्मीदवार बना दिया है। हालांकि वैशाली से ही वृशिण पटेल सांसद रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि टिकट काटे जाने से वृशिण पटेल इस कदर नाराज हुए हैं कि पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें: क्यों दरकने लगा लालू का M-Y समीकरण? अपनों की नाराजगी ही बन रही है मुसीबत!
इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद और राजद के नेता अशफाक करीम ने भी इस्तीफा दे दिया था। करीम ने पत्र लिखकर कहा था कि वे RJD से सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़े थे। लेकिन मुसलमानों को उनका हक नहीं दिया गया और हिस्सेदारी भी नहीं दी गई। ऐसे में राजद के साथ रहकर राजनीति करना संभव नहीं है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 mins ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
31 mins agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
39 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
12 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines