लोकसभा चुनाव से पहले राजद को एक और बड़ा झटका, बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Bihar Lok Sabha Election : पूर्व राज्यसभा सांसद और राजद नेता अशफाक करीम ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। अब पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद वृशिण पटेल ने आरजेडी से इस्तीफा दिया है।

Tajasawi-Yadav

Bihar Lok Sabha Election  : एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव को लेकर नेता और पार्टियां तैयारी कर रही हैं। विपक्षियों पर हमला बोलने के साथ ही मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगी हुई हैं, वहीं नेताओं के पाला बदलने का भी सिलसिला तेजी से चल रहा है। अब राजद के एक और नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद वृशिण पटेल ने आरजेडी से इस्तीफा दिया है। वृशिण पटेल आरजेडी के उपाध्यक्ष भी थे। अब उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वृशिण पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन


अपने पत्र में वृशिण पटेल ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी को जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा कि आरजेडी को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द में आस्था नहीं है। बता दें कि वृशिण पटेल सात बार विधायक रह चुके हैं जबकि पांच बार वह मंत्री बन चुके हैं। एक बार वह सांसद भी रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस बार वैशाली से वृशिण पटेल को टिकट ना देकर मुन्ना शुक्ला को उम्मीदवार बना दिया है। हालांकि वैशाली से ही वृशिण पटेल सांसद रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि टिकट काटे जाने से वृशिण पटेल इस कदर नाराज हुए हैं कि पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद और राजद के नेता अशफाक करीम ने भी इस्तीफा दे दिया था। करीम ने पत्र लिखकर कहा था कि वे RJD से सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़े थे। लेकिन मुसलमानों को उनका हक नहीं दिया गया और हिस्सेदारी भी नहीं दी गई। ऐसे में राजद के साथ रहकर राजनीति करना संभव नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ