रायपुर: लोकतंत्र के उत्सव में स्वीप अंतर्गत शनिवार को तेलीबांधा मेरीन ड्राइव गौरव पथ पर आयोजित वाकेथान में जनसामान्य में अभूतपूर्व उत्साह रहा। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस वाकेथान में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर एवं जनसामान्य मतदाता उमंग एवं ऊर्जा के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए लोगों को मतदान का संदेश दिया। सभी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का संकल्प लिया। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
परंपरागत वेशभूषा और परिधानों में शामिल हुए लोग
वाकेथान में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य सदस्यों ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। छत्तीसगढ़ की पहचान बने कर्मा लोकनृत्य के साथ सभी म्यूजिक बैंड की मधुर धुन पर भारत निर्वाचन आयोग के गीत मैं भारत हूं…, मां तुझे सलाम…, भारत देश मेरा…चक दे इंडिया गीतों ने खुशनुमा माहौल में उमंग एवं उल्लास भर दिया। इस दौरान सौहार्द्रपूर्ण, एकता और विविधता लिए रंग-बिरंगे भारत की एक खुबसूरत तस्वीर दिखाई दी। लोग छत्तीसगढ़ की परंपरागत वेशभूषा और परिधानों में इस मतदाता जागरूकता वाकेथान में शामिल हुए। जुंबा डांस ने उपस्थित जन समुदाय में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार किया।
यह भी पढ़ें-ग्रामीणों को उद्यमी बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रही है रीपा
नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता, वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, वोट हमारा है अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आह्वान सबको करना है मतदान, एक दो और तीन चार मतदान का दृढ़ विचार, एक वोट से होता फैसला मतदाता का यही हौसला, कर्तव्यों से कोई न रूठे किसी का वोट कभी न छूटे, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है, भारत देश महान है करते सब मतदान हैं, वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं वोटर कार्ड सभी बनवाएं नारे लिखी तख्तियां लेकर निकले जनसमुदाय ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
4 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
21 mins ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
25 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
40 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
2 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines