वारणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एक युवक का है, जो MP-5 गन से दनादन फायरिंग कर रहा है। यह गन सिर्फ सैन्य कर्मियों के पास ही रहती है, जबकि फायरिंग करने वाला युवक एक कारोबारी बताया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
50 सेकेंड के वीडियो में कर दिए पांच फायर
पिछले दिनों वाराणसी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। करीब 50 सेकेंड के इस वीडियो में युवक ने दनादन पांच राउंड फायर किए। पास खड़ा एक युवक उसे कुछ जानकारी भी दे रहा है। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के निर्देश दिए, जिसके बाद वाराणसी के भेलूपुर थाना पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है।
वर्ष 2014 का बताया जा रहा है वीडियो
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह साड़ियों की रंगाई और छपाई का काम करता है। उसके काफी दोस्त हैं। वर्ष 2014 में वह अपने दोस्त के साथ किसी दूसरे राज्य में गया था। जहां उसका एक सैन्य अधिकारी दोस्त डेप्यूटेशन पर आया हुआ था। उससे मिलने के लिए वह वहां की फायरिंग पर चला गया। दोस्त और उसके अन्य साथियों को फायरिंग करता देख उसकी भी इच्छा हुई। उसने भी एमपी-5 गन से फायरिंग की।
वीडियो बनाने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
वहीं वाराणसी पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक और वीडियो बनाने वाले को हिरासत में लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक से पूछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उसका सैन्य अधिकारी दोस्त है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines